#haryanagorvment
Trending

इंदिरा कॉलोनी में पुलिस की दबिश, आरोपी काबू

इंदिरा कॉलोनी में पुलिस की दबिश, आरोपी काबू

हिसार ;-(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत CIA बरवाला टीम ने इंदिरा कॉलोनी, सातरोड़ खुर्द से एक आरोपी को .315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश निवासी इंदिरा कॉलोनी, सातरोड़ खुर्द, हिसार के रूप में हुई है। CIA बरवाला प्रभारी PSI कर्ण ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के संबंध में इंदिरा कॉलोनी, सातरोड़ खुर्द में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गहनता से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हिसार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, बेचने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button