#haryanagorvment
Trending

नशे के मामले में फिर गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से 2 NDPS केस

नशे के मामले में फिर गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से 2 NDPS केस

हिसार :-(अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA मिल गेट हिसार की टीम ने आदमपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 23 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरदीप निवासी नजदीक भारत गैस एजेंसी, गांव सदलपुर, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन के साथ एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक मांगे राम अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधों की रोकथाम एवं नशा तस्करी की जांच के संबंध में आदमपुर क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जवाहर नगर, आदमपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरदीप को उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित काबू किया है और बताया की आरोपी पर पहले भी दो मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज है । पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 23 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। *आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहनता से पूछताछ की जा सके और पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था तथा आगे किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : एसपी हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर खतरा है। हिसार पुलिस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशा बेचने वालों या नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button