#haryanagorvment
Trending

नशे की दुनिया से वापसी की राह! हिसार पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल

नशे की दुनिया से वापसी की राह! हिसार पुलिस ने शुरू की अनोखी पहलहिसार पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल

हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशे से पीड़ित लोगों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनकी समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से काउंसलिंग करवाई जाती है तथा आवश्यकतानुसार उनका उपचार करवाया जाता है। उपचार प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित व्यक्तियों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं तथा अनेक नशा पीड़ितों के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार देखने को मिला है। नशा मुक्ति टीम द्वारा नियुक्त केयर टेकरों के माध्यम से नियमित रूप से घर-घर जाकर उपचाराधीन व्यक्तियों का फीडबैक लिया जाता है। उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, उपचार में आ रही परेशानियों और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान करवाने के प्रयास किए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार का कहना है कि नशे की समस्या से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्ति को अपराधी या उपेक्षित व्यक्ति के रूप में देखने के बजाय उसे उपचार, सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इस बुराई से बाहर निकालकर उन्हें दोबारा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया जाए और समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। हिसार पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों को तिरस्कार की बजाय सहयोग और सहानुभूति दें। परिवार एवं समाज के सामूहिक सहयोग से ही नशामुक्त हिसार के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button