#haryanagorvment
Trending

ठिकाना बदलना नहीं आया काम! बरवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपीII

ठिकाना बदलना नहीं आया काम! बरवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपीII

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधियों (PO) की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने वर्ष 2025 के अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के एक लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत द्वारा PO घोषित आरोपी सतवीर सिंह पुत्र रामकुमार निवासी कुम्हारिया, कागदाना, जिला सिरसा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना बरवाला में तैनात मुख्य सिपाही अजयदीप और मुख्य सिपाही सुनील ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था और पुलिस गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने के लिए ठिकाने बदलने वाले आरोपियों को भी पुलिस कार्रवाई से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button