#haryanagorvment
Trending

बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात का खुलासा! सोने की बालियां छीनने वाला गिरफ्तारII

बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात का खुलासा! सोने की बालियां छीनने वाला गिरफ्तारII

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- शहर थाना सिरसा क्षेत्र के गांव खैरंका से एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने की वारदात को पुलिस ने आरोपी को चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई सोने की बालियां बरामद कर ली हैं। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमित कुमार ने बताया कि बीती 11 सितंबर को खैरंका निवासी राजेश कुमार पुत्र मंगत राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मे अपने परिवार सहित महाराजा पैलेस सिरसा में अपनी बहन की शादी में गए हुए थे। उसी रात्रि दादी घर में आराम कर रही थी, इस दौरान एक व्यक्ति घर पर आता है और मेरी बुजुर्ग दादी को चाय-पानी की पूछता है और कम्बल देता है। कम्बल देने के बहाने आरोपी बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया । थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी संदीप पुत्र कृष्ण कमार निवासी डबवाली रोड़ सिरसा को चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा ।

Related Articles

Back to top button