#haryanagorvmentsirsa
Trending

नशे की जड़ तक पहुंची CIA ऐलनाबाद! डोडा पोस्त मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार ||

नशे की जड़ तक पहुंची CIA ऐलनाबाद! डोडा पोस्त मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सिरसा पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में सीआईए सिरसा की दो पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को 15 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम नहर पुल गांव रोड़ी क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया ।उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 8 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान करण सिंह पुत्र बुटा सिंह निवासी वार्ड नंबर 02 बादर पती रोड़ी,जिला सिरसा के रूप में हुई। वहीं एक अन्य घटना में सीआईए स्टाफ सिरसा की दूसरी पुलिस टीम नहर कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान संतोख सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी बरनाला रोड़ सिरसा के रूप में हुई। उन्होनें बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का सहयोग समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। # newstodayhry

Related Articles

Back to top button