#haryanagorvment
Trending

नशे की सप्लाई का बड़ा राज! सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड परII

नशे की सप्लाई का बड़ा राज! सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड परII

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा में नशीली ALPRAZOLAM टैबलेट बरामदगी के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश निवासी महाबीर कॉलोनी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।गौरतलब है कि CIA मिल गेट पुलिस टीम ने चन्दन नगर हिसार से महिला आरोपी भगवती पत्नी भरत सिंह को 2,130 ALPRAZOLAM टैबलेट, जिनका कुल वजन 377.01 ग्राम था, सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश की टीम ने ASI बलवान सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को काबू किया था। आरोपी महिला के कब्जे से 213 पत्ते, कुल 2,130 नशीली ALPRAZOLAM टैबलेट बरामद हुई थीं।मामले की आगामी जांच के दौरान थाना सदर पुलिस ने सप्लायर सतीश निवासी महाबीर कॉलोनी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशीली टैबलेट की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले स्रोतों और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button