“हजारों श्रद्धालु पहुंचे… बाबा श्याम के दरबार में आखिर क्या हुआ||
“हजारों श्रद्धालु पहुंचे... बाबा श्याम के दरबार में आखिर क्या हुआ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) प्राचीन श्री श्याम मंदिर के 63वें कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हरिभोजन के तहत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर की संरक्षक तारा देवी ने बाबा श्याम को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और समर्पण का भाव देखने को मिला। बाबा श्याम के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। हरिभोजन के संस्थापक एवं समाजसेवी प्रवीन महिपाल ने बताया कि धार्मिक आयोजनों में भंडारा सेवा का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से हरिभोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को भोजन करवाना सबसे पुण्य कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन श्री श्याम मंदिर का कार्तिक महोत्सव शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाता है। हरिभोजन का उद्देश्य भी इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा से जुड़े लोगों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। समाजसेवी प्रवीन महिपाल ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर सुनील शर्मा उर्फ योगी, तेजप्रकाश शर्मा, शिव जैन, अश्वनी बंसल, द्वारका, दीपक वधवा, रजीव वधवा, हेमंत गोयल, विकास कोचरी, नवीन, रवि शर्मा, रमन सर्राफ, मुकेश बंसल, समीर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। #newstodayhry




