पुलिस को रोकने की कोशिश… महिला समेत 2 आरोपी चढ़े हत्थेII
पुलिस को रोकने की कोशिश… महिला समेत 2 आरोपी चढ़े हत्थेII

हिसार-(अमित कुमार):– जिला पुलिस हिसार के अंतर्गत थाना अग्रोहा पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने और गिरफ्तारी वारंट के तहत हिरासत में लिए गए आरोपी को जबरन छुड़वाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत और उसकी पत्नी कविता निवासी खासा महाजन, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना अग्रोहा में तैनात उप-निरीक्षक साहबराम द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को वे अपनी पुलिस टीम, जिसमें मुख्य सिपाही रमेश कुमार, SPO विजेंद्र तथा सरकारी गाड़ी के चालक HGH गोबिंद सिंह शामिल थे, के साथ अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए गांव खासा महाजन पहुंचे थे। पुलिस टीम ने वारंट के आधार पर भरत सिंह पुत्र भोजाराम को नियमानुसार हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान भरत सिंह की पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया तथा पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मुख्य सिपाही रमेश कुमार और HGH गोबिंद सिंह को चोटें मारीं तथा HGH गोबिंद सिंह की सरकारी वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही आरोपियों ने पुलिस हिरासत में लिए गए भरत सिंह को जबरन छुड़वा लिया। पुलिस टीम ने मौके से ही दीपक उर्फ चिंटू को काबू कर लिया था। इस संबंध में दिनांक 16 नवंबर 2026 को थाना अग्रोहा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अग्रोहा पुलिस ने पहले दो आरोपियों दीपक उर्फ चिंटू और शकुंतला को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने अब दो और आरोपियों भरत और उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। #newstodayhry @newstodayhry




