#haryanagorvment
Trending

हिसार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी दबोचाII

हिसार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी दबोचाII

हिसार -(अमित कुमार):- अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए बरवाला की टीम ने रायपुर रोड रेलवे फाटक के नजदीक से एक युवक को अवैध पिस्तौल .32 बोर और 5 जिंदा कारतूस .32 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिद्धार्थ निवासी पटेल नगर के रूप में हुई है। सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई कर्ण ने बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही अनुप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रायपुर रोड रेलवे फाटक के नजदीक से आरोपी सिद्धार्थ को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर और 5 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध हथियार के स्रोत, इसे प्राप्त करने के उद्देश्य और इस संबंध में अन्य संभावित गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार का सख्त संदेश अवैध हथियार रखना, उनकी खरीद-फरोख्त करना या उनका इस्तेमाल कर आमजन में भय का माहौल पैदा करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को चेतावनी है कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है। अवैध हथियारों के दम पर दबदबा बनाने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा रखने वाले लोग अपनी यह गलतफहमी दूर कर लें। हिसार पुलिस ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। अवैध हथियारों के नेटवर्क को खंगालकर उनके स्रोत तक पहुंचना पुलिस की प्राथमिकता है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button