#haryanagorvment
Trending

सोशल मीडिया पर संभलकर रहें, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाईII

सोशल मीडिया पर संभलकर रहें, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाईII

हिसार-(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कानून एवं नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी हिसार ने कहा कि भारतीय संविधान और कानून का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह जिम्मेदारी केवल वास्तविक जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया, इंटरनेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कानून का पालन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन माध्यम से किसी को धमकी देना, अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना, फर्जी पहचान बनाकर धोखाधड़ी करना, किसी की निजी जानकारी का दुरुपयोग करना तथा भ्रामक एवं गैरकानूनी सामग्री फैलाना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की आड़ में कानून हाथ में लेने वाले लोग यह न समझें कि उनकी पहचान छिपी रहेगी। साइबर अपराधों की जांच में डिजिटल साक्ष्य, आईपी एड्रेस, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें। हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता और कानूनी पहलुओं की जांच अवश्य करें। किसी की निजता, प्रतिष्ठा और अधिकारों का उल्लंघन न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म कानून से परे नहीं हैं। साइबर अपराध या ऑनलाइन माध्यम से कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जागरूक नागरिक बनें, डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से उपयोग करें और सुरक्षित साइबर समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button