#haryanagorvment
Trending

अर्बन एस्टेट पुलिस का एक्शन! मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तारII

अर्बन एस्टेट पुलिस का एक्शन! मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तारII

हिसार-(अमित कुमार):-थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने दुर्गा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से मोबाइल फोन व नकदी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजीत कुमार पुत्र श्याम सुंदर, निवासी 12 क्वार्टर, हिसार के रूप में हुई है। मुख्य सिपाही मुकेश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा कॉम्प्लेक्स (शॉप नंबर 6) में मोबाइल रिपेयर व गैलरी चलाने वाले शिकायतकर्ता रिंकू पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर को जब एक ग्राहक अपना रिपेयर कराया हुआ फोन लेने दुकान पर आया, तो फोन गायब मिला। दुकान के सीसीटीवी कैमरे जांचने पर पता चला कि 13 सितंबर को एक युवक दुकान से मोबाइल फोन और गौशाला के नाम से रखे गल्ले से 25,000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गया था। शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य सिपाही मुकेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button