#haryanagorvment
Trending

हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने वालों की खैर नहींII

हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने वालों की खैर नहींII

हिसार -(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त करने और उनका प्रदर्शन कर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमें गश्त, गुप्त सूचनाओं और तकनीकी माध्यमों से ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं। एसपी हिसार ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर खुद को दबंग दिखाने तथा युवाओं में गलत प्रभाव जमाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को समझ लेना चाहिए कि अवैध हथियार रखना, उनका प्रदर्शन करना और उनके माध्यम से दूसरों को डराना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालकर कोई भी व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे वीडियो और पोस्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा सकती है। अवैध हथियार मिलने या कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी हिसार ने युवाओं को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि हथियार कोई शान या रुतबे का प्रतीक नहीं हैं। हथियारों के साथ रील बनाना, फोटो खिंचवाना या उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करना गंभीर परिणाम ला सकता है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध हथियारों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून हाथ में लेने और हथियारों के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अवैध हथियारों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button