#haryanagorvment
Trending

गायब बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस, आखिरकार मिल गया 11 वर्षीय मासूमII

गायब बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस, आखिरकार मिल गया 11 वर्षीय मासूमII

हिसार -(अमित कुमार):-थाना आजाद नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 25.11.2026 से लापता 11 वर्षीय मंदबुद्धि बच्चे सिद्धांत को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरभान पुत्र बनवारी लाल, निवासी हालुवास, जिला भिवानी, हाल पातन ने थाना आजाद नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके भाई बसंत का 11 वर्षीय पुत्र सिद्धांत जो मंदबुद्धि है दिनांक 25.11.2026 को घर से बिना बताए चला गया था। लापता होते समय उसने सफेद रंग की शर्ट, जामनी रंग की पैंट और पैरों में सफेद रंग की चप्पल पहन रखी थी तथा उसका रंग सांवला है। शिकायतकर्ता के अनुसार बच्चा पहले भी घर से चला गया था, जिसकी रिपोर्ट पूर्व में थाना आजाद नगर में मुकदमा के तहत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना आजाद नगर में धारा 127(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश एएसआई सतबीर को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिवारजनों को सौंप दिया। अपना बच्चा सकुशल पाकर परिजनों ने हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button