#haryanagorvment
Trending

खेत से केबल-तार चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने आरोपी दबोचाII

खेत से केबल-तार चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने आरोपी दबोचाII

हिसार -(अमित कुमार):-थाना अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल कनेक्शन का स्टार्टर, मोटर वाली केबल व तार चोरी करने की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन उर्फ मेला पुत्र सुरेश निवासी गांव रसिया, थाना दुल्हन बाजार, जिला पटना (बिहार) हाल निवासी सातरोड खास, जिला हिसार के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता दिलबाग पुत्र शिशपाल निवासी सातरोड खास, जिला हिसार ने थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 05.10.2026 की रात को कोई अज्ञात चोर उसके खेत में लगे ट्यूबवेल कनेक्शन का स्टार्टर, मोटर वाली केबल व जंक्शन बॉक्स के पास से तार चोरी कर ले गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये थी। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में धारा 305 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश अमल में लाई गई। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सलीम के द्वारा अम्ल में लाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहन उर्फ मेला पहले से ही एक अन्य मामले के तहत बंद जिला जेल हिसार में था। पुलिस द्वारा माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दिनांक 27.11.2026 को आरोपी को जांच में शामिल किया गया और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात को कबूल किया और चोरी का सामान बेचने/संबंधित स्थानों की निशानदेही भी करवाई। आगामी जांच के पश्चात आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा मामले में आगे की तफ्तीश जारी है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button