#haryanagorvment
Trending

पोलिंग बूथ पर भिड़ंत! अकाली उम्मीदवार के साथी पर हमले का आरोपII

पोलिंग बूथ पर भिड़ंत! अकाली उम्मीदवार के साथी पर हमले का आरोपII

पटियाला-(बलजीत सरना):– के वार्ड नंबर 44 में नगर निगम चुनाव के दौरान तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। एक पोलिंग बूथ पर हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अकाली दल के उम्मीदवार साहिज सिंह मक्कड़ ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई और उनके एक साथी पर हमला भी किया गया। उन्होंने इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवार को जिम्मेदार ठहराया। घटना की सूचना मिलते ही पटियाला के एसपी सिटी मोहित अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित युवकों से बातचीत की और मौके पर मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। एसपी सिटी ने कथित हमले में घायल युवक को औपचारिक शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा, ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके। इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वार्ड नंबर 44 में स्थिति पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। हमने उस युवक से मुलाकात की है जिसने ये आरोप लगाए हैं। हमने उससे शिकायत देने को कहा है, और हम उचित कार्रवाई करेंगे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button