#haryanagorvment
Trending

शुगर मिल वालों अपनी तैयारी कर लो! चढूनी का बड़ा बयानII

शुगर मिल वालों अपनी तैयारी कर लो! चढूनी का बड़ा बयानII

कुरुक्षेत्र – (अंग्रेज सिंह ) :-गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग पर किसान नेता गुरनाम चढूनी ने सभी शुगरमिलों वालो को दी चेतावनी,बोले-अपनी तैयारी करें,30 नवम्बर को सभी ब्लॉक पर किसान करेंगे प्रदर्शन और 2 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र के मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हरियाणा के किसान संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रदेश की सभी शुगर मिलों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी तैयारी कर लें, क्योंकि किसान अब अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि गन्ने के रेट में बढ़ोतरी के मुद्दे पर हरियाणा के सभी किसान संगठन एकजुट हो चुके हैं। इसी कड़ी में 30 नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में किसान प्रदर्शन करेंगे और रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन का अगला चरण 2 दिसंबर को होगा, जब किसान कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गन्ने के उचित रेट बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि गन्ने के रेट में बढ़ोतरी किसानों का हक है और इस मांग को लेकर प्रदेश के किसान संगठन एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने सभी किसान संगठनों और किसानों से अपील की कि 30 नवंबर को ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रदर्शन और 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें और दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button