#haryanagorvment
Trending

पोलिंग स्टेशनों पर पहुंची पुलिस की टीम! सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाII

पोलिंग स्टेशनों पर पहुंची पुलिस की टीम! सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाII

पटियाला – ( बलजीत सरना ):-पटियाला में नगर निगम चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SP सिटी मोहित अग्रवाल पटियाला में नगर निगम के वार्डों में आज चुनाव हो रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी के तहत एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के साथ विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। पटियाला में नगर निगम चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में एसपी सिटी मोहित अग्रवाल खुद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के साथ पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लियाइस दौरान एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर के अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचें और अपने कीमती वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मन में किसी भी तरह का डर रखने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पटियाला में चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button