Haryana
Trending

विल टू विन की पाठशाला विल टू विन फाउंडेशन ने गुरुग्राम के विकास सदन में शुरू की क्लास।।

विल टू विन की पाठशाला विल टू विन फाउंडेशन ने गुरुग्राम के विकास सदन में शुरू की क्लास।।

गुरुग्राम-(पायल):- साइबर सिटी गुरुग्राम में स्लम एरिया में रहने वाले छात्रों के विकास के लिए विल टू विन नामक फाउंडेशन ने कदम बढ़ाए है। गुरुग्राम के विकास सदन में 20 कम्प्यूटर के माध्यम से इन छात्रों को स्किल डवलपमेंट की शिक्षा दी जा रही है। फाउंडेशन की संस्थापक जौली तुल्ली की माने तो यह उनका पेंशन है। स्लम में रहने वाले बच्चो के लिए कुछ कर गुजरने का उनका एक मात्र लक्ष्य है। जिसे वह पूरी शिद्दत से निभा रही है। दिल्ली में 80 बच्चो के साथ पाठशाला चलाने के अलावा गुरुग्राम में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर की शिक्षा देकर उनका विकास करने के साथ ही साथ लड़कियों और महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर व टेलरिंग की तकनीक सीखने का कार्य कर रही है। इस कार्य मे गुरुग्राम के एडीसी ऑफिस से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। जौली तुल्ली ने बताया कि वह गावो में जाकर भी महिलाओं को शिक्षित कर रही है। जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उनकी एनजीओ रजिस्टर्ड है और पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है जिससे स्लम में रहने वाले बच्चो, महिलाओं व लड़कियों को स्वावलंबी बनाया जा सके। जौली तुल्ली ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके एनजीओ को कुछ फंड मिल सके, जिससे उनकी फाउंडेशन और भी बेहतरीन कार्य कर स्लम में रहने वाले बच्चो का जीवन सुधार सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button