कुरुक्षेत्र के पिपली कस्बे में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं राज्य स्तरीय जयंती मे मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे II
कुरुक्षेत्र के पिपली कस्बे में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं राज्य स्तरीय जयंती मे मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के पिपली कस्बे में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं राज्य स्तरीय जयंती मे मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे,जयंती में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली , मंत्री कृष्ण पंवार, श्याम सिंह राणा,रणबीर गंगवा चीफ विहिप रामकुमार कश्यप व पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के अनेक नेतागण भी रैली स्थल पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी जनसंपर्क विभाग की प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया। मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वि जयंती राज्य स्तरीय समारोह पीपली अनाज मंडी में आयोजित। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी राज्य से स्तरीय जयंती कुरुक्षेत्र में मनाई जा रही है। आप सबके आगे हाथ जोड़ कर राम राम नमस्ते करता हूं. भारतवर्ष की गौरवशाली वीरांगना है देवी मातेश्वरी होलकर जी। जिनका जीवन एक खुली किताब है। ख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। आज का दिन आत्ममंथन और संकल्प का दिन है। संत महापुरुष हमारी अमूल्य धरोहर के साथ-साथ एक प्रेरणा भी है उनकी प्रेरणा को संभालना हमारा कर्तव्य है। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे सरकार कर रही है। नायब सैनी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए निरंतर काम किया है। कुछ मुगलों ने हमारे धार्मिक स्थान को नष्ट करने का काम किया। काशी विश्वनाथ मंदिर की या सोमनाथ के मंदिर की बात हो। अहिल्याबाई ने उनका पूर्ण निर्माण करने का काम किया। धर्म और आस्था को जीवित करने का काम माता अहिल्याबाई होल्कर ने किया है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज हमारी सरकार विरासत के विकास की ओर बढ़ रही है। अहिल्याबाई ने सिद्ध किया है कि संकट के रूप में शक्ति का प्रतीक है। मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़े ;– सीएम ने कहा कि कुछ मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़े। उन्होंने न सिर्फ काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, मथुरा, अयोध्या, बद्रीनाथ या रामेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया, बल्कि भारत की आत्मा को फिर से जगाया। आज काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण उसी विरासत का विस्तार है। जो कार्य माता अहिल्याबाई होल्कर अधूरा छोड़ गई थीं, उसे आज प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं।ऑपरेशन सिंदूर को लीड किया :- उन्होंने कहा कि नारी केवल कोमलता नहीं, बल्कि उसमें संकल्प और नेतृत्व करने की शक्ति है। आज हमारी बेटियां अंतरिक्ष में उड़ान भर रही हैं। सीमा पर डटी हुई हैं। यह उसी चेतना का परिणाम है जो माता अहिल्याबाई होल्कर ने जगाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी 2 बेटी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में देश को लीड किया। मुख्यमंत्री नॉयब सैनी ने अहिल्याबाई होल्कर स्मारक बनाने की घोषणा दो एकड़ जगह देने की बात कही,अहिल्याबाई होल्कर द्वार बनाने की घोषणा की , मुख्यमंत्री ने 31 लाख,सांसद नवीन जिंदल-रामचंद्र जांगड़ा ने 11 लाख व मंत्री महिपाल ढांडा रणबीर गंगवा, कृष्ण पंवार श्याम सिंह राणा ने भी 11-11 लाख अनुदान देने की घोषणा की II #newstodayhry @newstodayhry



