Haryana
Trending

स्विश्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में किया पौधारोपण।।

स्विश्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में किया पौधारोपण।।

इंद्री -(विजय कम्बोज):- स्विश्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में किया पौधारोपण इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पौधारोपण करते हुए बताया कि 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। दूषित पर्यावरण पूरे विश्व के लिए एक विचारणीय एवं गंभीर समस्या बन गई है। पर्यावरणीय समस्या से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया और एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाकर देशवासियों को पर्यावरण बचाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में आज जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में स्थित जगह में सैंकड़ों की संख्या में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए है। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप ने पौधारोपण करते हुए कहा कि ने पेड़-पौधे ही हमारे स्वास्थ्य का आधार है, क्योंकि जो आक्सीजन हमें जीने के लिए चाहिए वह आक्सीजन हमें पेड-पौधों से ही मिलती है। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप ने कहा कि बताया कि प्रकृति से हमें आक्सीजन के अलावा सब कुछ मिल रहा है, प्रकृति को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की जिम्मेवारी भी हमारी ही बनती है, यदि हमारी प्रकृति स्वच्छ एवं हरी-भरी होगी तो हमें जानलेवा बीमारियों का सामना नहीं करना पडेगा। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप ने कहा कि बताया कि अन्तर्राष्टï्रीय पर्यावरण के अवसर पर हमारे प्रदेश बल्कि पूरे भारत में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में इन्द्री हलके के सभी बूथों पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपनी आने वाली पीढियों को दूषित वातावरण न देकर उन्हें शुद्घ वातावरण देना होगा और यह तभी संभव होगा जब हम मिलकर अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाऐगें और उनकी देखभाल अच्छी तरह से करेंगें। इस मौके पर भाजपा नेताओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मौके पर पौधारोपण किया। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जनस्वास्थ्य विभाग को सरकार की ओर से दी गई इन्द्री शहर के सीवरेज वैगरा की सफाई वैगरा करने के लिए 20 लाख रूपये कीमत की हाईड्रोलिक सीवर क्लिनिंग जेंटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया और सरकार का धन्यवाद किया कि उनके हलके में इस मशीन को भेजा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज वैगरा गन्दगी के कारण बन्द हो जाते हैं और इनकी गन्दगी व सफाई वैगरा करने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस हाईड्रोलिक सीवर क्लिनिंग जेंटिंग मशीन के माध्यम से शहर के सीवरेज वैगरा की सफाई आसानी से की जा सकेंगी। और शहर में जहां भी सीवरेज गन्दगी के कारण बंद होगा, इस मशीन के माध्यम से उसे तुरन्त साफ कर दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button