Haryana
Trending

देश भर में आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का तोहौर।।

देश भर में आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का तोहौर।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- देश भर में आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का तोहौर। बकरीद पर भिवानी में हजारों की संख्या में मुसलमानों नमाज अदा की। बकरीद की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम ने की। नमाज अता कर उत्साह के साथ मनाई ईद। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले लग कर किए जाते हैं गिले शिकवे दूर। पुलिस सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए। जहाँ पूरे देश मे बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है वही भिवानी में भी बकरीद पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी ने एकत्रित होकर नमाज अदा की। वही नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी गई। जिला पुलिस के द्वारा नमाज अदा करने वाले स्थान के आसपास पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किये गए है। भरी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। और खुशी के त्योहार पर कोई खलन न पड़े। प्रधान जोरावर अली ने बताया कि आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद है और इस दिन एक दूसरे के गले मिलने से जहां गिले शिकवे दूर होते हैं वही ऐसा लगता है मानो सारे जहां की खुशियां मिल गई l उन्होंने बताया कि बकरीद की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम ने की थी। उन्होंने ही सबसे पहले कुर्बानी देना शुरू किया था। एक बार अल्लाह ने उनसे सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने के लिए कहा था। तब पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी करने का फैसला लिया था जो उन्हें सबसे प्यारा था।लेकिन उसकी जगह एक बकरे की कुर्बानी दी गई तभी से बकरीद पर्व मनाया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button