Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र शाहबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इनेलो हलका अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक।।

कुरुक्षेत्र शाहबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इनेलो हलका अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र शाहबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इनेलो हलका अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक, पानीपत में किसान की हत्या कर दी गई जिसके विरोध में 10 जून को सभी किसान एकजुट होकर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय के लिए प्रदर्शन करेंगे। शाहबाद क्षेत्र से पार्टी की कार्यकारिणी की हुई घोषणा शाहाबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की शाहाबाद हल्के की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हलका अध्यक्ष सूबे सिंह त्यौडी ने की। इस मौके पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी प्रदेश महासचिव बूटा सिंह,जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में 3 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दायित्व दिया गया। पानीपत में किसान की हत्या कर दी गई जिसके विरोध में 10 जून को सभी किसान एकजुट होकर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय के लिए प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हलका अध्यक्ष सूबे सिंह त्यौडी ने कहा कि पार्टी के उच्च पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के आदेश अनुसार कुरुक्षेत्र जिले की शाहाबाद विधानसभा की कार्यकारिणी गठित की गई है। करीब 35 कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हलके में जितने भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता है वह प्रत्येक क्षेत्र में जाकर पार्टी को मजबूत और संगठित करने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने शाहाबाद में पहले नशे के कारोबार पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों से शाहबाद में काला दौर चल रहा है। जब तक ये दौर चलेगा तब तक शाहबाद में नशा नहीं खत्म होगा। वहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के नेता भी इस कल नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लगा पाए। अगर जल्द ही शासन प्रशासन ने इस पर लगाम नहीं लगे तो इंडियन नेशनल लोकल पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रदर्शन करेगा। पानीपत में किसान की हत्या कर दी गई जिसके विरोध में 10 जून को सभी किसान एकजुट होकर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय के लिए प्रदर्शन करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button