Haryana
Trending

समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हरियाणा मे सुशासन की सरकार चल रही है।।

समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हरियाणा मे सुशासन की सरकार चल रही है।।

सोनीपत-(अनीश कौशिक):- विधायक मनमोहन भड़ाना के जनसुनवाई कार्यक्रम मे पहुंची 292 शिकायत हरियाणा मे चल रही सुशासन की सरकार,जिसमे करप्शन के लिए कोई जगह नही:मनमोहन भड़ाना निजी अस्पताल निर्माण मे हुए जमीन घोटाले मे दोषियो को बक्शा नही जाएगा समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हरियाणा मे सुशासन की सरकार चल रही है जिसमे करप्शन के लिए कोई जगह नही है। नगर पालिका की जमीन को कब्जाने वाले निजी अस्पताल के मामले की जांच एसडीएम के द्वारा की जा रही है। आप देखना जल्दी ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। दोषियो को बक्शा नही जाएगा। भड़ाना सोमवार को समालखा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सभागार मे खुले दरबार मे जन सुनवाई के बाद मिडिया कर्मियो से बातचीत कर रहे थे। तीन घंटे से भी ज्यादा देर तक चले इस अव्यवस्थित जनसुनवाई कार्यक्रम मे 292 शिकायते आई। जिनमे से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया गया। बाकी शिकायत को कार्यक्रम मे मौजूद संबंधित अधिकारियो को सौंप दिया। खुले दरबार मे हुई अव्यवस्था के सवाल पर विधायक भड़ाना ने कहा कि यह खुला दरबार नही बल्कि जनसुनवाई कार्यक्रम था। इसके पीछे दस घंटे के कामो को मात्र तीन घंटे मे निपटाने की सौच थी। उन्होने बताया कि हल्के के लोगो को अपनी समस्याओ को लेकर भटकना न पडे इसके लिए वह सप्ताह के एक सोमवार को समालखा ब्लाक तथा एक सोमवार को बापौली ब्लाक मे दोपहर 2 से 5 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर हल्का वासियो की समस्याओ का निपटारा किया करेंगे। इससे पहले जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान समालखा सरपंच एसोसिएशन ने विधायक मनमोहन भड़ाना का बुके देकर स्वागत किया। एसडीएम की अध्यक्षता मे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम मे डीएसपी नरेंद्र कादियान,तहसीलदार ललिता दलाल,पालिका सचिव मनीष शर्मा,एसडीओ बिजली निगम शिव कुमार,एसडीओ पब्लिक हेल्थ मोहित शर्मा,एसडीओ पीडब्लूडी सहित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button