Haryana
Trending

भिवानी के गांव खरक में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया II

भिवानी के गांव खरक में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के गांव खरक में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। वही सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को सिक्को में तोला गया। भिवानी पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के संगठन गठन को लेकर निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस संगठन को लेकर कितनी सक्रिय है अभी पीछे आई लिस्ट से पता चलता हैं उस लिस्ट में ऐसे नाम थे जो दुनिया में नहीं हैं उन्होंने कहा कांग्रेस को लेकर क्या टिपण्णी करनी कांग्रेस को लोगो ने नकार है बार बार इनलो और जेजेपी संगठन विस्तार को लेकर उन्होंने कहा चाहे सेंटर हो या स्टेट की बात हो लोगों ने अपनी राय जाहरी की मतों द्वारा लोग जानते हैं कौन छत्तीसगढ़ बिरादरी के लिए काम कर सकता है बिना भेदभाव के मानसून की तैयारियों को लेकर सिंचाई मंत्री ने कहा कल ही मैने अधिकारियों की मीटिंग ली है और लगातार मीटिंग चल रही है माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी मीटिंग होती है पूर्ण रूप से तैयार है उन्होंने कहा हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है किसी भी प्रकार की कमी ना रहे इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और बाढ़ राहत को लेकर जितने प्रोजेक्ट चल रहे हैं समय पर पूरे होंगे अधिकारियों पर कारवाही को लेकर कहा जांच का विषय है नायब सिंह सैनी की सरकार है जो भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर काम करती हैं इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमे बहुत मजबूत नेतृत्व मिला है उन्होंने देश को मजबूत किया है और मजबूत करने वाले निर्णय लिए हैं उन्होंने धारा 370 हटाने की बात हुआ चाहे वक्फ जैसे कानून हो तीन तलाक जैसे कानून हो आपने अब देखा ऑपरेशन सिंदूर और अब जो आगे आप देखने जा रहे हैं वन नेशन वन इलेक्शन यह बहुत बड़े कदम है भारत के लिए और ये वही प्रधानमंत्री वहीं शासक कर सकता है जो देश के प्रति समर्पित हो और जो दम रखते हैं इतने मजबूत कदम उठाने के लिए प्रदेश में आप देख रहे हैं हरियाणा प्रदेश देश में ऐसा राज्य है जहां पर सभी फसलों पर MSP मिलती है चाहे महिला सशक्तिकरण की बात करें तो इस पर मैं एक बात जरुर कहना चाहूंगी प्रधानमंत्री जी ने जो काम महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर किए हैं ऐसी ऐसी योजनाएं लेकर आए हैं महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी भूमि पर एक ऐतिहासिक बात बोली थी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इतने बड़े अभियान के तहत भारत को एक संदेश दिया था कि यह युग हमारी माता बहनों का है और लिंगानुपात को लेकर एक बड़ी लड़ाई उनके नेतृत्व में लड़ी गई आज लिंगानुपात में जो भी कमी थी उसको बहुत हद तक ठीक किया गया है उस पर बहुत जोर शोर से काम चल रहा है हमारे ग्रास रूट की बात करें पॉलिटिक्स की बात हो आरक्षण देने यह सभी चीज उसी तरफ बढ़ावा देने की बात है जहां पर भारत और भी मजबूत हो विश्व में एक सोर्स के रूप में खड़ा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button