Haryana
Trending

गौसेवा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है, स्वामी विजयानंद गिरी।।

गौसेवा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है, स्वामी विजयानंद गिरी।।

कालांवाली-(पवन शर्मा):- श्रीराम भक्त हनुमान गौशाला नुहियांवाली में आयोजित दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ गांव के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम नंबरदार ने किया। सत्संग में परम पूज्य स्वामी विजयानंद गिरी जी महाराज ने जीवन के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वास का विषय हैं और भगवान में विश्वास करने से मात्र जीवन की सफलता है। उन्होंने गौ सेवा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ सेवा का बहुत महत्व है। गाय को माता के समान माना जाता है और उसकी सेवा करने से अनेक लाभ होते हैं। गौ सेवा से न केवल व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ मिलता है बल्कि उसे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी लाभ होता है। गाय को 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौ सेवा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के पापों का नाश होता है। गौ सेवा करने से व्यक्ति का मन शांत होता है और उसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दुर रहकर गौ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गौशाला के प्रधान प्रहलाद नेहरा, उपप्रधान कृष्ण कृकणा, खजांची औमप्रकाश गोदारा, सविच सुभाष बिजारणियां, पूर्व प्रधान महेन्द्र निमीवाल, देवीलाल नेहरा, बलराम सहारण, जगदीश गिरी, उदय सिंह राजपूत, रामचन्द्र स्वामी, दयाराम नेहरा, कमेटी सदस्य प्रकाश सुमरा, ख्याली राम, सुभाष गोदारा, मदन जौशी, दलीप सोनी, मनीराम ज्याणी, बलराम स्वामी, महेन्द्र ज्याणी, डॉ स्वराज, डॉ प्रेम गोदारा, आजाद बैनीवाल सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button