टॉफी का लालच देकर किया अपहरण, बेचने से पहले ही मा-बेटा धराए, पुलिस ने बच्चे को बचाया।।
टॉफी का लालच देकर किया अपहरण, बेचने से पहले ही मा-बेटा धराए, पुलिस ने बच्चे को बचाया।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम-मानव तस्करी के जुर्म में मा बेटा गिरफ्तार 6 वर्षीय अपह्रत बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद बिना सन्तान दम्पति को बेचने के इरादे से किया था बच्चे का अपहरण बच्चे को बेच पाते इससे पहले ही पुलिस ने किया काबू गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बच्चो का अपहरण कर उन्हें बेचने में सक्रिय था। पुलिस ने इस घिनोने कृत्य को करने के जुड़ में मा बेटे को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 23 जून को एक व्यक्ति ने थाना सैक्टर-40 में शिकायत दी की गाँव कन्हई सैक्टर-45, गुरुग्राम से उसके 6 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मानव तस्करी विरोधी शाखा की टीम को साथ ले 2 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शिवम् व मनोज दोनों निवासी माधव विहार कॉलोनी, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अपहरण किए गए 6 वर्षीय बच्चे को रेस्क्यू किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शिवम् ने 6 वर्षीय बच्चे सचिन को टॉफी देने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण करके आगरा उत्तर-प्रदेश ले गया। आगरा ले जाकर शिवम ने बच्चे को अपनी माँ मनोज के पास रखा। गहनता से की गई पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बतलाया कि वह बच्चे का अपहरण करने के बाद किसी ऐसे अमीर दंपति की फिराक में थे, जिनके बच्चे नहीं होते और उनको इस बच्चे को बेचकर बड़ी रकम हासिल करते। वह बच्चे को बेचने के लिए किसी ऐसे दम्पति की तलाश में थे जो उन्हें बच्चे के बदले अच्छी रकम दे सके, परन्तु बच्चे को बेचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें बच्चे सहित पकड़ लिया। मा बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियो को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry



