जमीन के झगड़े ने ली जान, पठानकोट के भोआ गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प II
जमीन के झगड़े ने ली जान, पठानकोट के भोआ गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प II

पठानकोट-(मुकेश कुमार):- जिला पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के गांव भोआ में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए जिसके चलते एक गुट के लोगों ने जमीन पर काम कर रहे दोनों भाइयों को तेज हथियारों के साथ गंभीर जख्मी कर दिया जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई वह दूसरा गंभीर जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक की बुआ ने कहा कि जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है जिसमें उनके दोनों बेटों पर तेज हथियार के साथ हमला किया गया है उन्होंने कहा कि पहले भी जमीन को लेकर कई बार झगड़ा हुआ है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी इनके झगड़ा हो चुके हैं फिलहाल आज दो लोगों पर कुछ लोगो ने तेज हथियारों के साथ हमला कर दिया जिसके चलते उन में से एक की मौत हो गई है व एक घमबीर जख्मी है पूरे मामले की जांच की जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry



