Haryana
Trending

गांव रोहिड़ांवाली में ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया पौधारोपण।।

गांव रोहिड़ांवाली में ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया पौधारोपण।।

कालांवाली-(पवन शर्मा):- सावन के महीने में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा ओढ़ा द्वारा गांव रोहिडांवाली में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत गांव में सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मनोज बहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती को मां माना गया है, जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो सिर्फ जड़ नहीं, बल्कि हम अपनी संस्कृति, कर्तव्य और भविष्य को भी रोपते हैं। मां हमें जीवन देती है, पेड़ जीवन को समझाते हैं। यह धरती मां के प्रेम, आदर सम्मान, कर्तव्य और निष्ठा का अभियान है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति को समर्पित एक अनूठा प्रयास है इस अभियान में महिलाओं के द्वारा विशेष पौधारोपण किया जाए। यह पूरे देश की महिलाओं को हरियाली भरे भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए सशक्त बनाएगी इसलिए सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कदम बढ़ाते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाए, प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहन चंचल, रामजी लाल गोदारा नम्बरदार, बलवंत सिंह, रामकुमार गोदारा, जसविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button