सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता: झारखंड से 524 ग्राम अफीम का तस्कर गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता: झारखंड से 524 ग्राम अफीम का तस्कर गिरफ्तार II


सिरसा-( अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना शहर सिरसा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियोग स0 269 दिनांक 25.05.2025 धारा 17/27/61/85 NDPS Act थाना सिविल लाईन मे वांछित मुख्य तस्कर जसमन पुत्र सतेन्द्र यादव वासी चाचा थाना कुन्दा जिला चतरा (झारखंड) को 524 ग्राम अफीम मामले मे गिरफ्तार किया है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि ASI जगदीश चन्द्र के नेतृत्व मे एक टीम आरोपी उक्त को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड गई । जिन्होने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी जसमन को गिरफ्तार किया है । आरोपी को जिला चतरा की अदालत मे पेश करके तीन दिन राहदारी रिमांड प्राप्त करके सिरसा लाया जा रहा है । प्रबन्धक थाना ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सिरसा पुलिस प्रशासन की जनता से भी अपील है कि नशा संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस टोल फ्री न0 1933 व मानस पोर्टल पर को दें। उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा । । #newstodayhry @newstodayhry



