चिंतपूर्णी से लौटते वक्त ट्रक पलटा, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल II
चिंतपूर्णी से लौटते वक्त ट्रक पलटा, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल II


ओढ़ा से माता ज्वाला जी भंडारे के लिए जा रहा ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण पलटा:-
हादसे में एक श्रद्धालु की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर:-
कालांवाली (पवनशर्मा):- ओढ़ां से माता ज्वाला जी भंडारे के लिए जा रहे ट्रक के पलटने से एक श्रद्धालु की मौत का समाचार मिलते ही पुरे गांव में शोक की लहर दोड़ गई। हर वर्ष की तरह भगवती सेवा समिति ओढ़ा की ओर से 29वां वार्षिक लंगर भंडारा लगाने के लिए गीता भवन ज्वाला जी के लिये शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक ट्रक में राशन का सामान लाद कर 25 श्रद्धालु रवाना हुए। रात को माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने के बाद सुबह ज्वाला जी के लिए चल पडे और 10 किलोमीटर की दूरी पर एक खतरनाक मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण गहरी ढलान पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलट गया। इसमें एक श्रद्धालु बलदेव सिंह की मौत हो गई जबकि कुछ भक्तजन घायल हो गए। ट्रक में सवार श्रद्घालुओं ने बताया कि बलदेव सिंह ने घबराहट में बाहर छलांग लगा दी, जिससे सड़क पर गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। गनीमत यह रही कि ट्रक वहां खाई में जाने से बच गया।
श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा:-
भगवती सेवा समिति ओढ़ा के संयोजक पूर्व सरपंच लीलू सिंह बैनीवाल ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने से ओढ़ा निवासी भोला सिंह के भतीजे बलदेव सिंह की मौत हो गई। मृतक का परिवार डबवाली में रहता है और उसके दो मासूम बच्चें है। बताया जाता है कि एक घायल महिला को सिर में चोट लगने पर टांके लगाये गए हैं और एक पुरुष को पलस्तर लगाया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ट्रक के ड्राइवर लखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए थे। इसके बाद वह ज्वालामुखी की तरफ रवाना हो गए। गांव ढलियारा के पास तीखे मोड़ और गहरी उतराई में अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए उसने ट्रक को रोकने की पूरी कोशिश की। उसने माइलस्टोन पर भी टक्कर मारी ताकि उसकी स्पीड कम हो जाए और ट्रक रुक जाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद ट्रक मिट्टी के ढेर पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। हादसे को लेकर रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल ही सामने आई है। लीलू सिंह बेनीवाल ने बताया कि सेवा समिति ने राशन का सामान किसी दूसरे भंडारा समिति को दे दिया और सभी श्रद्धालु गांव वापिस लौट रहे है।। #newstodayhry @newstodayhry



