Haryana
Trending

30 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में आत्मसमर्पण करने वाला मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार II

30 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में आत्मसमर्पण करने वाला मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार II

30 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में आत्मसमर्पण करने वाला मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार किया था। प्रबंधक थाना सिविल लाइन सिरसा,निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि दिनांक 22.06.2025 को ASI कुलदीप कुमार व उनकी टीम द्वारा जन्नत होटल, संत नगर कॉलोनी के पास गश्त के दौरान दो युवकों – साहिल सैन निवासी मोचीवाली, सिरसा तथा अजय उर्फ रोबिन निवासी मधौर, हाल GTM कॉलोनी सिरसा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। जांच के दौरान उनकी मोटरसाइकिल HR24AH-6717 से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि यह नशीला पदार्थ उन्होंने सोनू कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी चमारखेड़ा, जिला हिसार से खरीदा था। जिसपर थाना सिविल लाइन सिरसा में एफआईआर नंबर 264 दिनांक 22.06.2025 धारा 21B/61/85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सोनू कुमार उक्त की संलिप्तता पाई गई और वह फरार हो गया। लगातार दबाव व अनुसंधान के चलते आरोपी ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के आदेश की अनुपालना में आत्मसमर्पण किया।गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी सोनू कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 30 ग्राम हेरोइन साहिल व अजय को 60,000 रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने बिक्री से बचे हुए ₹4000 भी स्वयं पुलिस को बरामद करवाये, आरोपी सोनू कुमार को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार औपचारिक गिरफ़्तारी उपरांत जमानत पर रिहा कर दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button