Haryana
Trending

शिक्षक पुरुषोत्तम लाल सेवानिवृत्त, ₹31000 की राशि भेंट की II

शिक्षक पुरुषोत्तम लाल सेवानिवृत्त, ₹31000 की राशि भेंट की II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में कार्यरत पुरुषोत्तम लाल पीजीटी इतिहास की 31 जुलाई 2025 को होने वाली सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य में 30 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने 31 वर्ष तक एक अध्यापक के रूप में कार्य किया और पिछले 9 साल से पीजीटी इतिहास के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में कार्यरत थे। अपने अध्यापन काल में उन्होंने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा ईमानदारी व लगन के साथ निर्वहन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगशरण सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा उनके निष्ठा पूर्ण कर्तव्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें सोने की अंगूठी पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरुषोत्तम लाल ने अपनी सेवानिवृत्ति की खुशी के मौके पर विद्यालय विकास के लिए ₹ 31000 की राशि अनुदान में दी। इस मौके पर बलजीत सिंह, बूटा सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार, नेमपाल सिंह, राजपाल, जसपाल कौर, रिम्पी रानी, लाजवंती देवी कर्मजीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button