स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण, लेकिन बच्चों की एक्स-रे सेवा अब भी ताले में बंद II
स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण, लेकिन बच्चों की एक्स-रे सेवा अब भी ताले में बंद II


मोगा-(हरपाल सिंह सहारण ):- स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पतालों का दौरा, ऑक्सीजन प्लांट की जांच लेकिन बच्चों की एक्स-रे मशीन वाला कमरा अभी भी ताले में बंद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मोगा और कोट इस्से खां अस्पतालों की अचानक जांच की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट और इमरजेंसी वार्ड में सप्लाई व्यवस्था को परखा और डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में अस्पतालों की जांच चल रही है, 200 नए मोहल्ला क्लिनिक अगस्त में खुलेंगे और दवाइयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। डॉक्टरों की भर्ती शुरू हो चुकी है। लेकिन इस दौरान मोगा सिविल अस्पताल में दो साल से बंद पड़े बच्चों की एक्स-रे मशीन वाले कमरे का मामला फिर उभर कर सामने आया। जब मंत्री से पूछा गया कि अब तक यह कमरा क्यों नहीं खोला गया, तो उन्होंने फिर से “जांच का विषय” कह कर टाल दिया। नतीजा: मंत्री दौरे पर तो हैं, लेकिन जनता के लिए ज़रूरी सेवाएं अभी भी ताले में बंद हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



