सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार II


अवैध पिस्तौल व 5 कारतूस सहित युवक काबू :-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने एक युवक को नाजायज पिस्तौल व कारतूस सहित मौके पर काबू किया है। दिनांक 02.08.2025 को हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह न. 871 अपराध शाखा ऐलनाबाद पुलिस टीम सहित सरकारी वाहन HR 24 GV 2222 में गश्त व अपराध की रोकथाम के लिए जीवननगर से गांव ढूंढियावाली की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव ढूढ़यांवली यावाली के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा, जिसे तत्परता से काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रजत उर्फ राहुल पुत्र खूबचंद वासी नजदीक बस अड्डा, गांव ढूंढियावाली थाना रानिया जिला सिरसा के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नाजायज पिस्तौल 32 बोर व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जब उससे शस्त्र लाइसेंस माँगा गया तो वह पेश नहीं कर सका। । इस संबंध में अभियोग संख्या दर्ज कर लिया गया है और आगामी करवाई थाना रनिया द्वारा की जा रही है! प्रबंधक अवसर थाना रनिया निरीक्षक दिनेश कुमार बताया कि आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा वह पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत कड़ाई से पूछताछ करके अवैध शास्त्र तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



