Haryana
Trending

फोन पर कहासुनी बनी मौत की वजह, 26 वर्षीय युवक की चाकू-बरछी से हत्या II

फोन पर कहासुनी बनी मौत की वजह, 26 वर्षीय युवक की चाकू-बरछी से हत्या II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- फोन पर कहासुनी ने 26 वर्षीय युवक की ली जान फोन पर कहासुनी के बाद काम से लौटे दो युवकों पर किया हमला, एक की मौत, एक घायल भिवानी के पुराना बस स्टैंड स्थित क्राऊन प्लाजा के पीछे वाल्मीकि बस्ती की है घटना फोन पर कहासुनी के बाद काम से लौटते वक्त हुआ हमला, मोटरसाईकिल में टक्कर मार रूकवाई मोटरसाईकिल, बरछी व चाकू से हुआ हमला पुलिस ने हत्या के मामले में 12 लोगों को किया नामजद, जल्द होगी गिरफ्तारी : SHO देवेंद्र हमला करने वाले मृतक व घायल के परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे पुलिस फोन पर आपसी कहासुनी ने एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली। मामला कुछ यू था कि 26 वर्षीय युवक लक्की व नरेश की उन्ही के परिवार के कुछ सदस्यों से फोन पर आपसी कहासुनी हो गई। जिसके बाद जब ये दोनों अपने काम से रात को घर लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल पर दूसरे पक्ष के लोगों ने टक्कर मारी तथा बरछी व चाकू से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को भिवानी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल की मौत हो गई।

इस संबंध में 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मामले की जांच कर रहे SHO देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हे बीती रात्रि पुराना बस स्टैंड के पास स्थित क्राऊन प्लाजा के पीछे वाल्मीकि बस्ती में झगड़े की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हे कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। कुछ समय बाद उन्हे सामान्य अस्पताल भिवानी से सूचना मिली कि झगड़े का एक मामला है, जिसमेें रमेश अस्पताल में भर्ती है तथा लक्की उर्फ विशाल पुत्र की राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में घायल नरेश के ब्यान लिए गए है तथा मृतक 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंद्ध मे हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिकी रिपोर्ट में 12 लोगों के नाम दर्ज किए गए है। मृतक 26 वर्षीय युवक अविवाहित था। यह झगड़ा उन्ही के परिवार के लोगों के साथ हुआ था। जिसमें आपसी कहासुनी के बाद बरछी व चाकू से युवक की हत्या की गई। इस संबंद्ध में पहले भी झगड़े की बात सामने आई है। वही घायल नरेश ने बताया कि उनकी उनकी फोन पर गाली-गलौच हुई थी। जिसके बाद यह झगड़ा बढ़ा तथा उन पर यह हमला हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button