धरनारत दीनदयाल को बसपा ने दिया समर्थन, सौंपा ज्ञापन II
धरनारत दीनदयाल को बसपा ने दिया समर्थन, सौंपा ज्ञापन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बहुजन समाज पार्टी की ओर से लघु सचिवालय में न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे दीनदयाल को समर्थन दिया गया और एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। इस मौके पर समाजसेवी रोहित गर्वा, लीलूराम आसाखेड़ा, भूषण लाल बरोड़, रामधन बौद्ध, पन्नालाल बरोड़, रामभगत, राजेंद्र राठी, मांगेराम बीपीएफ प्रधान, कुलदीप, सेवा सिंह, विजय जलोहा, कार्तिक मेहरा, बलवंत, जसवंत, बुल्लेशाह, महेंद्र सिंह भंबूर, रोशन ने बताया कि गांव खारी सुरेरां निवासी दीनदयाल के साथ गांव के सरपंच जसवन्त सिंह व उसके भाई द्वारा अत्याचार किए गए। सरपंच जसवन्त सिंह व उसके भाई के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में करीब आधा दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। पीडि़त दीनदयाल 17 जुलाई से लघु सचिवालय में धरनारत है, लेकिन प्रशासन द्वारा पीडि़त की कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि बसपा पार्टी दलित पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई सडक़ से लेकर संसद तक लडऩे का काम करती आई है। दीनदयाल के मामले में भी संवैधानिक अधिकारों का भी हनन हो रहा है। अब तक प्रशासन द्वारा कोई नहीं कार्यवाही की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि उपरोक्त सरपंच के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों पर संज्ञान लेते हुए सरपंच जसवन्त सिंह को सस्पंैड किया जाए व ग्राम सचिव अशोक कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए, ताकि ये लोग अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए प्रकरण को प्रभावित ना कर सकें और दीनदयाल कालवा को न्याय दिलवाया जा सके। अगर इसके बाद भी पीडि़त को न्याय नहीं मिला तो पार्टी आगामी कदम उठाने पर मजबूर होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



