छात्रा परमीत कौर विज्ञान सेमिनार में रही प्रथम II
छात्रा परमीत कौर विज्ञान सेमिनार में रही प्रथम II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में जिलास्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर सिरसा में किया गया। प्रतियोगिता में सातों खंडों में खंड स्तर पर आयोजित विज्ञान सेमिनार में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय विज्ञान सेमिनार में भाग लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रभात कुमार सरन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, शिप्रा प्रवक्ता रसायन विज्ञान एंव गौरव वर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि इस वर्ष साइंस सेमिनार प्रतियोगिता का मुख्य विषय है: क्वांटम युग का आगाज:- सम्भावनाएं एवं चुनौतियां था। ये रहा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम: आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी की छात्रा परमीत कौर प्रथम, द विजडम स्कूल सिरसा का छात्र सिदक सन्धा दूसरे व विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी की छात्रा ज्योतिका एवं नव प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तान्या तीसरे स्थान पर रहे। सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक जांच और विश्लेषणात्मक सोच की भावना पैदा करने के उद्देश्य से किया जाता है। जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी राज्य स्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में भाग लेंगे।- डा. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।। #newstodayhry @newstodayhry



