सोशल मीडिया की ताकत पर चर्चा युवा पंचायत में मंत्री गौरव गौतम का संदेश II
सोशल मीडिया की ताकत पर चर्चा युवा पंचायत में मंत्री गौरव गौतम का संदेश II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सेक्टर 12 के एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल युथ डे के अवसर पर युवा पंचायत का आयोजन किया गया इस मौके पर खेल राज्य मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, ये कार्यक्रम सोशल मीडिया यानी यूट्यूब पर काम करने और लोगों को प्रेरणा देने वाले सभी इंफ्लुन्सर्स को बुलाया गया और उनके विचार सबके साथ साँझा किए, इस मौके पर मंत्री गौरव गौतम ने भी सभी का धन्यवाद किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सही और सच्ची तरह से लोगों के बीच ले जाने की बात कही, मंत्री ने कहा की सभी सोशल मीडिया इंफ्लुन्सर्स को कोई भी भ्रामक और गलत खबर लोगों तक ना पहुंचे ये सभी की जिम्मेदारी है। वहीँ मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया की युवा दिवस के अवसर पर इसका आयोजन किया गया, नशा मुक्त हरियाणा हो, जल्दी ही कोचों की कमी दूर करेंगे, 2 अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम भी मिलेंगे,इस मौके पर आए हुए इंफ्लुन्सर्स को सम्मानित भी किया गया, वही इस कार्यक्रम में 130 देशों की साइकिल से यात्रा कर लगभग 1 लाख 40 हजार की यात्रा करने वाले डॉक्टर राज ने लोगों को नशे से दूर रहने, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का सन्देश भी दिया II #newstodayhry @newstodayhry



