गन्ने के खेतों में मिला शव और जली तारें, गांव में दहशत का माहौल II
गन्ने के खेतों में मिला शव और जली तारें, गांव में दहशत का माहौल II


इन्द्री-(विजय कम्बोज):- इन्द्री के गांव रिंडल से कमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र लगभग चालीस साल के करीब बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट के कोई निशान इत्यादि नहीं मिले है। शव से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेतों में एक प्लेटिना मोटरसाईकिल व लगभग दस से पंद्रह टयुवेल की मोटरों की जली हुई तारें मिली है। गांववासियों ने शव की सूचना कुंजपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। इस बारे में ग्रामीण रमन और नवीन ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से टयूवैल मोटरों की तारें चोरी होने की घटनाएं हो रही है। चोरों का कोई गिरोह इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी आंशका है कि चोरों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया हो ओर उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया हो।वीओ इस बारे में इन्द्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ओर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कोई विशेष बात सामने निकल कर नहीं आई है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



