विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से करवाया अवगत II
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से करवाया अवगत II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव सिकंदरपुर में स्थित 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका नेहा शर्मा के द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गहरी चोट पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्त्ति के कारण मनुष्य समाज व परिवार से कट जाता है और सभी उसे घृणा की दृष्टि से देखते है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशा मुक्त रहने और अपने साथ-साथ अपने आस पड़ोस को भी नशामुक्त बनाने की शपथ ली। इस अभियान ने विद्यालय परिसर में सकारात्मक माहौल बनाया और सभी को नशा मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा दी।। #newstodayhry @newstodayhry



