Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा पुलिस का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित II

स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा पुलिस का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- स्वतंत्रता दिवस पर जिला सिरसा पुलिस का गौरव बढ़ा – उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सिरसा पुलिस ने अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और जनता के प्रति समर्पण से नई मिसाल कायम की। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुभाष बराला, सांसद ने जिले में कानून व्यवस्था, नशा मुक्त अभियान, अपराध नियंत्रण और थानों के कुशल प्रबंधन में अन्य क्षेत्रो मे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नशा मुक्ति टीम:-
1.ESI गज्जन सिंह, प्रभारी नशा मुक्ति दल सिरसा

  1. ESI प्रताप सिंह, नशा मुक्ति दल सिरसा
  2. L/CT. सुमन रानी, नशा मुक्ति दल सिरसा
  3. L/CT. राज बाला, नशा मुक्ति दल सिरसा
  4. SPO रमेश कुमार, नशा मुक्ति दल सिरसा
    कुशल प्रबंधन
    PSI संदीप कुमार प्रबंधक अफ़सर थाना शहर सिरसा
    E-SUMMON
    .PSI रमित कुमार
    महिला विरुध अपराधों की पैरवी
    L/ASI सर्वजीत कौर
    अन्य सराहनीय कार्य करने वाले
    EHC प्रिंस कुमार
    CONST. शेर सिंह

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि जिला सिरसा पुलिस ने बीते वर्ष में नशा मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए 153 गांवों में जागरूकता रैलियां, पंचायत बैठकें और घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इन प्रयासों से दर्जनों गांव नशा मुक्त घोषित हुए। नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को दवाइयां, पुनर्वास सुविधा और काउंसलिंग उपलब्ध करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया गया। सिर्फ नशा विरोधी मुहिम ही नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी जिला सिरसा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। समन की समयबद्ध 100%तामील कर अदालतों में मामलों की सुनवाई में तेजी लाई गई। महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में अच्छी पैरवी करके त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलवाना जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई। थानों में पारदर्शी व कुशल प्रबंधन, जनता के साथ संवाद और भरोसा कायम करने के लिए जिला सिरसा पुलिस की कार्यशैली को विशेष रूप से सराहा गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी जिला पुलिस के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री सुभाष बराला, सांसद ने कहा कि जिला सिरसा पुलिस की यह उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गर्व की बात हैं और इस तरह का समर्पण समाज में कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा है। जिला सिरसा पुलिस आने वाले समय में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में लगी रहेगी और अपराध मुक्त व नशा मुक्त समाज की दिशा में काम करती रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button