Haryana
Trending

30.59 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज II

30.59 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज II

रोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 30 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद,मोटरसाईकल सहित दो आरोपी गिरफ्तार साथ मे एक नाबालिग भी गिरफ्तार सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 111 दिनांक 29.08.2025 धारा 21B 61/85NDPS ACT थाना रोड़ी मे दर्ज कर दो आरोपी अंग्रेज़ सिंह पुत्र छिन्दा सिंह वासी बाजीगर बस्ती रानियां चुंगी सिरसा तथा उसके साथ एक अपचारी बालक को मोटरसाईकल सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना रोड़ी नि0 देवेन्द्र सिंह ने बताया की ASI नरेश कुमार की टीम ने दिनांक 28.08.2025 की रात थाना रोड़ी पुलिस टीम द्वारा ढ़ाणी गुढ़ा सुआ नहर पुल, सुरतिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान अंग्रेज़ सिंह पुत्र छिन्दा सिंह वासी बाजीगर बस्ती रानियां चुंगी सिरसा तथा उसके साथ एक अपचारी बालक को काबु करके तलाशी ली गई । तलाशी दौरान अंग्रेज़ सिंह की जीन्स पेंट की जेब से पारदर्शी लिफाफे में 30 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर बरामद हेरोइन को सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना रोड़ी में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अंग्रेज़ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना ने बताया आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button