Haryana
Trending
हरियाणा के शहरों में स्वच्छता की नई लहर, नगर परिषदें दिन-रात कर रहीं साफ-सफाई II
हरियाणा के शहरों में स्वच्छता की नई लहर, नगर परिषदें दिन-रात कर रहीं साफ-सफाई II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला की नगरपरिषद और नगरपालिकाओं की टीमें पूरी तत्परता के साथ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटी हुई हैं। अभियान के तहत न केवल कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत नगरपरिषद व नगरपालिकाओं द्वारा डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। गली-मोहल्लों से लेकर वार्ड स्तर तक सफाई कर्मियों की टीमें नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कर रही है। इसके अलावा नगरपरिषद व नगरपालिकाओं की गाडिय़ां दिन के समय के साथ-साथ रात को भी सक्रिय रूप से सफाई कार्य में जुटी हैं। । #newstodayhry @newstodayhry



