तेज रफ्तार बनी हजारों मछलियों की मौत का कारण, पिकअप पलटी तीन लाख का नुकसान II
तेज रफ्तार बनी हजारों मछलियों की मौत का कारण, पिकअप पलटी तीन लाख का नुकसान II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 के दिल्ली जयपुर मार्ग पर आज सुबह सवेरे दिल्ली से नीमराना जा रही मछलियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिसके चलते सड़क पर चारों ओर पड़ी हजारों मछलियों ने तड़प तड़प कर जान दे दी। सड़क पर पड़ी मछलियों के कारण घटों लम्बा जाम रग रहा तो वहीं दूसरी ओर पिकअप चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पँहुची पुलिस ने सडक से मछलियों को हटवाया ऒर कड़ी मशक्कत के बाद लगे जाम को सुचारू करवाया। मछलियों को दिल्ली से नीमराना सप्लाई के लिए ले जा रहे मछली मालिक ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ और पिकअप पलट जाने से सभी मछलियां सड़क पर फैल गई जिसके बाद कुछ मछलियों को लोग उठाकर ले गए और बाकी मर गई जिससे करीब तीन लाख का नुकसान हो गया।। #newstodayhry @newstodayhry



