खाद व्यापारियों ने कृषि विस्तार अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप II
खाद व्यापारियों ने कृषि विस्तार अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप II


डबरा में इस समय खाद कि किल्लत बनी हुई है:-
डबरा-(संतोष सरावगी):- डबरा में इस समय खाद कि किल्लत बनी हुई है किसानों की पीड़ा और व्यापारियों की बेबसी एक बार फिर सामने आ गई है, डबरा विकास खंड के किसान में खाद संकट गहराता जा रहा है। हालात ये हैं कि व्यापारी खाद कि रेंक लगने के बावजूद खाद से वंचित हैं और इधर किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर, बता रहे हाल ही में SDM दिव्यांशु चौधरी ने व्यापारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी जिसमें व्यापारियों को आश्वासन दिया गया था कि आप सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन बैठक के वादे आश्वासन सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह गए I
वहीं व्यापारियों का आरोप है कि:-
कृषि विस्तार विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत और लापरवाही के कारण हम व्यापारियों को खाद समय पर नहीं मिल पा रही। अब बड़ा और वाजिबसवाल है कि अगर प्रशासन कह रहा है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो फिर व्यापारियों तक पहुँच क्यों नहीं रहा है, आखिर यह खाद जा कहाँ रही है..? और आखिर क्यों व्यापारियों और किसानों को खाद से राहत नहीं मिल रही है।किसान संगठनों का मानना है कि या तो खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी हो रही है या फिर प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसान और व्यापारी दोनों उठा रहे हैं। डबरा के हालात बताते हैं कि एक तरफ कागज़ों में पर्याप्त खाद है तो वहीं दूसरी तरफ किसान खाद के लिए लंबी_लंबी लाइन लगा कर खाद लेने का इंतजार कर रहा है। अब सवाल उठता है किस के गोदामों में छिपी है खाद और कब तक चलता रहेगा यह खेल, यह मामला अब केवल व्यापारियों और किसानों का नहीं रहा, बल्कि प्रशासन और रिश्वत खोरी का भी आरोपी लग रहा है जिससे कृषि अधिकारियों कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं कृषि विस्तार अधिकारियों की माने तो हमारे ऊपर रिश्वतखोरी की आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराकरण है इसमें कोई सच्चाई नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry



