madhya pradesh
Trending

₹100–₹500 की बीमा राशि से किसान नाराज़ सैकड़ों किसानों का तहसील पर प्रदर्शन II

₹100–₹500 की बीमा राशि से किसान नाराज़ सैकड़ों किसानों का तहसील पर प्रदर्शन II

राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:-

आष्टा-(पवन कुमार वर्मा):- बीमा से वंचित किसानों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में हकीमाबाद, धनाना, लोरास कला, हीरापुर, टांडा, दुपहड़िया, मालीखेड़ी, मुंडीखेड़ी, काजीखेड़ी, लखीमपुर, जाफराबाद, लसूडिया सुखा, चाचाखेड़ी, शंभूखेड़ी, पटरिया, मोलुखेड़ी, बेदाखेड़ी, खामखेड़ा, सेवदा सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए।

किसानों ने कहा कि:-

पिछले वर्ष पूरे क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई थी और उसका सर्वे भी हुआ, लेकिन सरकार ने जो बीमा राशि हाल ही में वितरित की है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। किसी को ₹100, किसी को ₹500 ही दिए गए, जबकि किसानों ने बीमा प्रीमियम इससे कहीं अधिक राशि में जमा की थी। कई किसानों को तो बीमा का लाभ ही नहीं मिला।

प्रदर्शनकारी किसानों ने एसडीएम और कृषि विस्तार अधिकारी से मांग की कि :-

सभी वंचित किसानों को तुरंत बीमा राशि वितरित की जाए। इस वर्ष भी अत्यधिक वर्षा और पीले मोज़ेक बीमारी से सोयाबीन की फसल बर्बाद हो रही है। अतः कृषि विभाग और पटवारी द्वारा जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित बीमा दिलाया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button