Haryana
Trending

सड़क सुरक्षा पर सख्ती सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 433 चालान II

सड़क सुरक्षा पर सख्ती सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 433 चालान II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – लेन ड्राइविंग उल्लंघन, नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीड व बुलेट पटाखा / साइलेंसर हटाकर चलाना के काटे चालान माह सितम्बर मे कुल 433 चालान किये जिला पुलिस सिरसा द्वारा सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लेन ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और बुलेट पटाखा (साइलेंसर हटाकर वाहन चलाना) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर यातायात पुलिस की टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे और शहर के व्यस्त चौराहों पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को लेन में चलने, स्पीड लिमिट का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। जिन चालकों ने नियम तोड़े, उनके विरुद्ध निम्नानुसार कार्रवाई की गई :
• लेन ड्राइविंग उल्लंघन – 239 चालान
• नशे में वाहन चलाना – 61 चालान
• बुलेट पटाखा / साइलेंसर हटाकर चलाना – 05 चालान
• ओवर स्पीड-128
प्रबन्धक थाना यातायात ने बताया कि ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। वहीं बुलेट पटाखा/साइलेंसर हटाकर चलाना न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि सड़क पर खतरा भी बढ़ाता है। इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन हमेशा निर्धारित लेन में ही चलाएं, गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने वाहन में मानक साइलेंसर ही लगाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button