लोहगढ़ में सेंधमारी कर सामान चुराने की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार II
लोहगढ़ में सेंधमारी कर सामान चुराने की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार II


डबवाली-(पंकज गोदारा):- डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लूटपाट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने लोहगढ़ में घर में सेंधमारी कर सामान चुराने की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोरा पुत्र ओमप्रकाश, करण कुमार पुत्र राम दयाल, रमनदीप उर्फ रिंकू पुत्र अमर प्रकाश व अर्शदीप उर्फ गोरू पुत्र लालचंद वासियान लोहगढ़ के रूप में हुई है । आरोपियों के कब्जा से चोरीशुदा एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर, डीजल सहित वारदात में प्रयोग शुदा जीप भी बरामद किया गया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 13.09.2025 को शिकायत कर्ता अशोक कुमार पुत्र अर्जनदास निवासी लोहगढ़ हाल एकता नगर डबवाली ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 12-13 सितम्बर की रात को लोहगढ़ में स्थित उसके घर में घुसकर अज्ञात व्यक्तियों उसके घर का जरूरी सामान चुरा लिया । जिस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4),305(1) बीएनएस के तहत थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो मामले की जांच करते हुए मुख्य सिपाही विजय कुमार ने आरोपियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । जो गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



