सेवा पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद में रक्तदान शिविर, सैकड़ों ने किया रक्तदान II
सेवा पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद में रक्तदान शिविर, सैकड़ों ने किया रक्तदान II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज फरीदाबाद के सेक्टर 15 स्तिथ बीजेपी जिला कार्यालय अटल कमल में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी समेत बीजेपी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे आज जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने भाग लिया, सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की और वही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जैसे 11 साल से देश की सेवा कर रहे हैं वैसे ही वह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहे मोदी के जन्मदिन को देश और दुनिया में सेवा के रूप में मनाया जा रहा है 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक तमाम देश और दुनिया में तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता जगह-जगह सेवा कार्य कर रहे हैं , 11 सालों में मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की आर्थिक ताकत भी बना है देश की संस्कृति विरासत भी मजबूत बनी है II #newstodayhry @newstodayhry



